कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक ने देर रात तक जनता दरबार में सुनी फरियादियों की फरियाद

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को आयुक्त कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में देर रात तक जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी। जनता दरबार में आर्थिक सहायता, सड़क, वन, बन्दोबस्ती, रोजगार, एचएमटी व एचपी कम्पनी से सम्बन्धित 24 शिकायतें उठाई गई। आयुक्त ने नैनीताल व उधमसिंह नगर जनपद के 6 गांवो में वर्षो से बन्दोबस्ती कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए नायब तहसीलदार बन्दोबस्ती व उपजिलाधिकारी को बन्दोबस्ती कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक ने देर रात तक जनता दरबार में सुनी फरियादियों की फरियाद

जनता दरबार में माॅ कालिका कौलोनी जीतुपर नेगी वासियों ने कहा कि कौलोनी वासियों को सड़क में गढडे होने तथा 350 मी. सड़क ही न होने से बरसात के समय बजुर्गो एंव बच्चों का आने जाने मे पेरशानियों का सामना करना पडता है साथ ही गढडे होने से आये दिन दुर्घटना की सम्भावना बनी रही है। उन्हाने माॅ कालिका कौलोनी में पूर्व में बनी 150 मी. सड़क मरमत एंव 350 मी. सड़क नवनिर्माण कार्य कराने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने नगर आयुक्त नगर निगम को 350 मी. सड़क निर्माण करने के निर्देश दिये।

इसी तरह जवाहर ज्योति दमुवाढूगां वासियों ने चैफुला चैराह दमुवाढुगां से मनन नशामुक्त एंव पुर्नवास केन्द्र जवाहर ज्योति दमुवाढुगा को जाने वाले वर्षो से क्षतिग्रस्त 400 मी. सम्पर्क मार्ग निर्माण कराने अनुरोध के साथ ही जवाहर ज्योति दमुवाढूगा में जनता दरबार लगाने का भी आग्रह किया। जिस पर कुमाऊँ आयुक्त रावत ने नगर आयुक्त को सडक मरमत करने के निर्देश दिये।

कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक ने देर रात तक जनता दरबार में सुनी फरियादियों की फरियाद

टीडी पाण्डे ने बताया कि उनका ईलाज वर्षो से चल रहा है वे गरीब है उन्हें दवाई बाजार खरीदने पड रही है उन्होने आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने कहा कि सुशीला तिवारी चिकित्सालय में डाक्टर द्वारा लिखे दवाई पर्ची उन्हे उपलबध करायेंगे अगली बार से उन्हे निःशुल्क दवाई उपलब्ध कराई जायेगी।

एचएमटी कम्पनी रानीबाग व एचपी कम्पनी रूद्रपुर प्रबन्धन द्वारा कम्पनी बन्द कर दी गई है कर्मचारियों को कम्पनसैसन मानको के अनुसार नही दिया गया। इसलिए उन्होने कम्पनी प्रबन्धको व कर्मचारियों की मध्यस्था कर उन्हें कम्पनसैसन धनराशि दिलाने का अनुरोध किया। इस हेतु उन्होने श्रमायुक्त व सिडकुल आरएम से दूरभाष पर जानकारियां ली। जिस पर आयुक्त ने पूर्ण जानकारी लेने के उपरान्त वार्ता कराने का आश्वासन दिया।

कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक ने देर रात तक जनता दरबार में सुनी फरियादियों की फरियाद

ग्राम दाडिम निवासी सूरज कुमार व मोहन ने रोजगार दिलाने का अनुरोध किया। दीपक सुयाल ने उनके साथ अगस्त मे हुई मारपीट की एक सप्ताह में जांच कराने का अनुरोध किया। जबकि देवला तल्ला कुॅवरपुर गौलापार निवासी प्रदीप उप्रेती ने सड़क किराने पीपल के पेड से उनके मकान की चाहरदीवारी टूटने व मकान को खतरा बताते हुए पीपल के पेड को कटवाने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने अधीशासी अभिंयता लोनिवि व प्रभागीय वनाधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक ने देर रात तक जनता दरबार में सुनी फरियादियों की फरियाद

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News