ब्रेकिंग न्यूज़- तेज़ रफ़्तार टैंकर ने हॉकी प्रैक्टिस से लौट रहे बच्चे को रौंदा, मौत

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुखद समाचार सामने आया है, जहाँ थाना मुखानी क्षेत्रान्तर्गत एक टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर दी। थानाध्यक्ष मुखानी से मिली जानकारी के अनुसार थाना मुखानी क्षेत्रांतर्गत आरटीओ रोड स्कॉलर एकेडमी के पास एक टैंकर चालक के द्वारा स्कूटी सवार बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वहां गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे समय रहते उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक सागर सिंह जलाल उम्र 18 वर्ष पुत्र दिवान सिंह जलाल निवासी हीरानगर हल्द्वानी अपनी हॉकी प्रैक्टिस से अपने घर की ओर जा रहा था, तो उनके साथ यह घटना घटित हो गई। वही मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News