सड़क दुर्घटना में चार मछुआरों की मौत, 27 घायल

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/तिरुवनंतपुरम। केरल के कोल्लम जिले के चावरा में वैन और लॉरी के बीच टक्कर होने से चार मछुआरों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार देर रात उस समय हुआ 34 मछुआरों को बेपोर बंदरगाह लेकर जा रहा वैन रास्ते में नींदकारा फिशिंग हार्बर जा रही लॉरी से टकरा गया।

Advertisement

सड़क दुर्घटना में चार मछुआरों की मौत, 27 घायल

सूत्रों ने बताया कि वैन पर सवार 34 मछुआरों में से 12 मछुआरे तमिलनाडु के रहनेवाले हैं। मृतकों में बीजू (35), जस्टिन (56), बर्चुमन (45) और करुणाबारम (56) शामिल हैं।

गंभीर रूप से घायल दो मछुआरों को तिरुवनंतपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को करुणागपल्ली तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News