भीम आर्मी ने बनभूलपुरा को ज्वलंत समस्याओं के लिए एसडीएम हल्द्वानी को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता- अरकम सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज/हल्द्वानी। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के द्वारा भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान के नेतृत्व में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को सौपा।

Advertisement

ज्ञापन में उन्होंने मांग की हैं कि लाइन नम्बर 17, नई बस्ती व इंदिरानगर में अत्यंत घनी आबादी वाला क्षेत्र हैं, वह घनी आबादी होने के बावजूद भी सड़को पर बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं, तथा छोटे-छोटे बच्चे बाईके दौड़ते रहते हैं। उन्होंने कहा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दीवार से सटा कर सालों से रेता बजरी का भंडार किया जाता रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि रोड में ही घोड़ा बुग्गी व चोपहिय्या वाहन खड़े कर देते हैं, जानवरों के मल मूत्र के कारण भी हर समय गंदगी का अंबार लगा रहता है तथा सड़क पूरी तरह से बन्द होने से कार निकालने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

भीम आर्मी ने बनभूलपुरा को ज्वलंत समस्याओं के लिए एसडीएम हल्द्वानी को सौंपा ज्ञापन
फर्नीचर लाईन मे होटल व्यवसायी के द्वारा सड़क पर ही अतिक्रमण कर लगा दिया गया तन्दूर

वही उन्होंने कहा कि लाइन नम्बर 8 में 60 फूट चैड़ी रोड होने के बावजूद अतिक्रमण के कारण बाइक तक निकालना मुश्किल होता है। वही इंद्रानगर बड़ी रोड पर भी उपरोक्त हालात हैं ऑटो रिक्शा में नशेड़ियों ने नशा करने का अड्डा बना रखा है।

उन्होंने मांग की हैं कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाय, जिससे क्षेत्रीय जनता को उपरोक्त परेशानियों से मुक्ति मिल सके। कार्यक्रम में नफीस अहमद खान, सिराज अहमद, मनीष गौतम, मोहम्मद फैसल, फैजान सैफी, सुंदरलाल बौध्द, हरीश लोधी, मोनू कुमार मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News