ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत

  • समाजसेवी उवेस राजा की टीम ने पत्रकारों का किया सम्मान
  • जनहित में पत्रकारिता की भूमिका को बताया अहम

हल्द्वानी। शहर में समाजसेवी उवेस राजा की टीम ने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ (A.I.P.E.S.) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पत्रकारों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और समाज में उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में संघ के जिला प्रभारी संजय जोशी, जिला अध्यक्ष पंकज सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी नाजिम अहमद, नगर अध्यक्ष रेहान खान, नगर मंत्री अतुल अग्रवाल, मुकेश सक्सेना, आयुष सरकार और सदस्य सामी आलम मौजूद रहे। 

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत

वहीं स्वागत करने वालों में समाजसेवी उवेस राजा के साथ बिलाल खान, मोहम्मद आदिल, भूरा खान, आलम खान, आरिश अली, गुड्डू भाई, शोएब अहमद और तय्यब शामिल रहे। इस अवसर पर उवेस राजा और उनकी टीम ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। वे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज को जागरूक करने और जनता की आवाज को जिम्मेदार मंच तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, भाईचारे और पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक सहयोग का संदेश दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News