- पीलीकोठी स्थित बैंक्वेट हॉल में सुबह 10 बजे से होगा आयोजन
- दुग्ध संघ की गतिविधियों और उपलब्धियों पर होगी चर्चा
हल्द्वानी। दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार, 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन को भव्य और सफल बनाने के लिए दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित लोगों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में आयोजित होने वाला यह अधिवेशन सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। अधिवेशन में दुग्ध संघ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ ही संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। आयोजकों ने हल्द्वानी और लालकुआं के समाचार पत्रों, न्यूज पोर्टल तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। उन्होंने पत्रकारों से अधिवेशन में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।


