विधायक निधि की फाइल 16 दिन तक डिस्पैच नहीं हुई, सीडीओ ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मांगा जवाब

  • पत्रों के निस्तारण में देरी पर अरविंद कुमार पाण्डेय सख्त
  • सीमा टम्टा को तीन दिन में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण देने के निर्देश
  • बोले- छोटी लापरवाही भी गंभीर सवाल खड़े करती है

भीमताल। सरकारी कार्यालयों में फाइलों और पत्रों को समय पर आगे बढ़ाने में हो रही देरी पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाया है। विधायक निधि से संबंधित फाइल पर 11 नवंबर को हस्ताक्षर होने के बावजूद 27 नवंबर की दोपहर तक पत्र डिस्पैच न किए जाने का मामला सामने आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिला विकास कार्यालय में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीमा टम्टा से जवाब तलब किया है। मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार, कार्यालय में विभिन्न विभागों और व्यक्तियों से प्राप्त होने वाले पत्रों को समयबद्ध तरीके से संबंधित पटल पर नहीं भेजा जा रहा है। इसके चलते संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई में अनावश्यक विलंब हो रहा है और कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

विधायक निधि की फाइल 16 दिन तक डिस्पैच नहीं हुई, सीडीओ ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से मांगा जवाब

सीडीओ ने विधायक निधि से जुड़े प्रकरण का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि 11 नवंबर को फाइल पर हस्ताक्षर होने के बाद भी 27 नवंबर की अपराह्न तक पत्र का डिस्पैच नहीं होना गंभीर मामला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइल पर हस्ताक्षर होने के बाद भी पत्र को रोककर रखना और समय पर आगे न भेजना सामान्य लापरवाही नहीं मानी जा सकती। ऐसी छोटी-छोटी लापरवाहियां गंभीर सवाल खड़े करती हैं और भ्रष्टाचार का विषय बन सकती हैं। इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला विकास कार्यालय में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सीमा टम्टा को निर्देश दिए हैं कि वह पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर अपना तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। उन्होंने साफ किया कि सरकारी कार्यों में लेटलतीफी और पदीय दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News