उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, चमोली में रहा केंद्र

  • रात 10:23 बजे महसूस किए गए भूकंप के झटके
  • धरती के 13 किलोमीटर नीचे था केंद्र

चमोली। उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के झटके दर्ज किए गए। उपलब्ध भूकंपीय जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। इसका केंद्र चमोली जिले में था। भूकंप रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकंड (भारतीय समयानुसार) पर दर्ज किया गया।भूकंपीय आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 30.103 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.561 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई धरती के भीतर करीब 13 किलोमीटर बताई गई है।

Read more

Local News