- निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 312 वोट,
- NSUI के मेहुल शाह को 220 और ABVP के धीरज बिष्ट को 185 वोट
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 92 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 312 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड के बाद NSUI के मेहुल शाह को 220 वोट, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट को 185 वोट मिले हैं।
इस तरह आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 92 वोट का अंतर है। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। शुरुआती तीन राउंड के आंकड़ों में आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि मेहुल शाह और धीरज बिष्ट के बीच भी मुकाबला जारी है। अंतिम नतीजा सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।


