- अखिलेश यादव ने जारी किया कार्यालय-ज्ञाप
- हल्द्वानी के आजाद नगर निवासी सिद्दीकी को मिली प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी
हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में प्रदेश संगठन की नई जिम्मेदारी की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार हल्द्वानी निवासी अब्दुल मतीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है। जारी कार्यालय-ज्ञाप में अब्दुल मतीन सिद्दीकी का पता 17-आजाद नगर, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उत्तराखंड दर्ज किया गया है।

उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के साथ ही उत्तराखंड में पार्टी संगठन की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय-ज्ञाप में कहा गया है कि अब्दुल मतीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया जाता है। पार्टी की ओर से जारी इस नियुक्ति के बाद अब प्रदेश संगठन की गतिविधियों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
