देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस मुख्यालय ने जनहित और विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए। इन तबादलों के बाद कई जनपदों, वाहिनियों और विशेष इकाइयों में नई तैनातियां की गई हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था में नई सक्रियता और कार्यकुशलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।







