देहरादून। उत्तराखण्ड की पंचम विधानसभा का वर्ष 2026 का प्रथम सत्र आगामी 9 मार्च से आहूत किया गया है। इस संबंध में जारी आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार राज्यपाल ने सोमवार 09 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से विधानसभा भवन भराड़ीसैंण विधानसभा भवन, गैरसैंण, जनपद चमोली में सत्र आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान की है।










