हल्द्वानी। शहर के जेडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के विषयों पर गहन विचार-मंथन हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिलने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का महत्वपूर्ण मंच बताया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वक्ता भागवत किंकर तथा श्रद्धेय नमन कृष्ण जी महाराज और भगवान सिंह कार्की ने अपने विचार रखते हुए समाज में नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में वार्ड 37 की पार्षद विद्या देवी, वार्ड 36 की पार्षद तनुजा जोशी, वार्ड 37 पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से सूरज प्रकाश तिवारी और अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मेलन में सैकड़ों लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही और पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का कार्य करते हैं।







