हल्द्वानी में राजस्व प्रवर्तन टीम का बड़ा एक्शन, 26 प्रकरणों का निस्तारण, 3 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह के नेतृत्व में राजस्व प्रवर्तन टीम ने तहसील क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान जनसमस्याओं से जुड़े कुल 26 राजस्व प्रकरणों की जांच कर सभी मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।। 

Advertisement

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मार्ग व सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जे, सिंचाई गूल पर अतिक्रमण, पाइपलाइन विवाद, भूमि विवाद, सीमांकन तथा खाता-खतौनी दुरुस्तीकरण जैसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया। इसी क्रम में ग्राम चौंशाला क्षेत्र में करीब 3 बीघा राजकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए मौके पर सूचना बोर्ड भी स्थापित किया गया एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए यह राजस्व प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हल्द्वानी में राजस्व प्रवर्तन टीम का बड़ा एक्शन, 26 प्रकरणों का निस्तारण, 3 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

Read more

Local News