फैंसी नंबर का क्रेज: UK 07 HJ 0001 पर लगी 13.74 लाख की बोली

देहरादून। देहरादून परिवहन संभाग में वाहनों के पंजीकरण के लिए जारी नई सीरीज UK 07 HJ के फैंसी नंबरों को लेकर ऑनलाइन ऑक्शन में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। सबसे चर्चित नंबर UK 07 HJ 0001 को आलोक पुंडीर ने 13 लाख 74 हजार रुपये की ऊंची बोली लगाकर हासिल किया, जिससे यह ऑक्शन खासा सुर्खियों में रहा।ऑक्शन में अन्य फैंसी नंबरों के लिए भी मोटी रकम लगाई गई। UK 07 HJ 0003 नंबर शहजाद अहमद ने 4 लाख 87 हजार रुपये में खरीदा, जबकि UK 07 HJ 0007 नंबर दीपक कुमार के नाम 3 लाख 66 हजार रुपये में गया।

फैंसी नंबर का क्रेज: UK 07 HJ 0001 पर लगी 13.74 लाख की बोली

Read more

Local News