Friday, August 7, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

रेलवे विस्तार की राह से हटेगा अतिक्रमण, 3 अगस्त से शुरू होगा संयुक्त सर्वे 

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
August 1, 2025
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
रेलवे विस्तार की राह से हटेगा अतिक्रमण, 3 अगस्त से शुरू होगा संयुक्त सर्वे 
Share the news
  • जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, सभी विभागों को सौंपे सख्त निर्देश

हल्द्वानी। अमृत भारत योजना के अंतर्गत हल्द्वानी व लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। इस महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत रेलवे को अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है, जिसके चलते अतिक्रमित भूमि को चिन्हित कर उसे मुक्त कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें रेलवे, प्रशासन, वन, पुलिस, विद्युत, जल संस्थान, खाद्य आपूर्ति समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में तय हुआ कि प्रथम चरण में हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए रेलवे की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर विधिक प्रक्रिया के तहत हटाया जाएगा। इसके लिए दो संयुक्त टीमों का गठन किया गया है जिनमें रेलवे के साथ राजस्व, वन विभाग, पुलिस, जल संस्थान, विद्युत और पूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। इन टीमों की निगरानी हेतु उप जिलाधिकारी हल्द्वानी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि जिला स्तर पर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, उप प्रभागीय वनाधिकारी, जल संस्थान, विद्युत और पूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिदिन सर्वे की प्रगति रिपोर्ट लेने और उसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉

हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड की बड़ी बैठक, 15 जनहित प्रस्तावों पर लगी मुहर, 8 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड की बड़ी बैठक, 15 जनहित प्रस्तावों पर लगी मुहर, 8 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

August 6, 2026
खरगे की हल्द्वानी जनसभा की तैयारियां तेज, रामलीला मैदान का कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण

खरगे की हल्द्वानी जनसभा की तैयारियां तेज, रामलीला मैदान का कांग्रेस नेताओं ने किया निरीक्षण

August 6, 2026
DM की सख्ती से भू-माफियाओं पर कार्रवाई, 25 नाली पैतृक भूमि अतिक्रमण से मुक्त

DM की सख्ती से भू-माफियाओं पर कार्रवाई, 25 नाली पैतृक भूमि अतिक्रमण से मुक्त

August 6, 2026
SIR पर राजनीतिक दलों के साथ मंथन, 84% नोटिस मतदाताओं तक पहुंचे, घबराने की नहीं, सत्यापन में सहयोग की अपील

SIR पर राजनीतिक दलों के साथ मंथन, 84% नोटिस मतदाताओं तक पहुंचे, घबराने की नहीं, सत्यापन में सहयोग की अपील

August 6, 2026

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 3 अगस्त से शुरू हो रहे सर्वेक्षण कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से अंजाम दिया जाए। सर्वे के दौरान न केवल भूमि का सीमांकन होगा बल्कि अवैध अतिक्रमणकारियों के पास मौजूद पेयजल व विद्युत संयोजन, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और निर्वाचन पहचान पत्र आदि दस्तावेजों की भी गहन जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में यह उल्लेख आवश्यक होगा कि किस स्तर से अपात्र व्यक्तियों को ये सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, ताकि संबंधित विभागीय कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि चिन्हित अतिक्रमण को 15 दिन में सीमांकित कर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संबंधित विभाग 15 दिन का विधिक नोटिस जारी करेंगे। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि फर्जी राशन कार्डों को तुरंत निरस्त किया जाए, जबकि विद्युत विभाग को बिजली चोरी के मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज करने को कहा गया। 

जल संस्थान को अवैध पेयजल संयोजन हटाने, और निर्वाचन विभाग को फर्जी वोटर आईडी की जांच कर दोषी बीएलओ अथवा सुपरवाइजर के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति देने को कहा गया। सर्वेक्षण के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी ने रेलवे परियोजना के अलावा इंदिरानगर नाला, शनि बाजार नाला, देवखड़ी नाला जैसे अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम राहुल शाह, रेलवे इंजीनियर सुबोध थपलियाल व गिरिजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, जन समस्याओं के समाधान में तेजी लाएं, जनप्रतिनिधियों से समन्वय बढ़ाएं

Next Post

जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी के लिए आरक्षण का ऐलान, सियासी हलचल तेज

Next Post
निर्वाचन प्रतीक आवंटन स्थगन पर स्पष्टता, आयोग ने जारी किया नया समय

जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी के लिए आरक्षण का ऐलान, सियासी हलचल तेज

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In