स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

पिथौरागढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष व राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक की। नर्सिंग कॉलेज स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की जमीनी तैयारियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान श्री भट्ट ने 108 एम्बुलेंस सेवा के रिस्पांस टाइम, अस्पतालों में बेडशीट बदलने की दैनिक व्यवस्था, आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज़ों को मिलने वाले निःशुल्क उपचार, मुफ्त जांच योजनाओं और आरबीएसके टीम की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए विभाग को अलर्ट मोड में तैयार रहने के सख्त निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

राज्य मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि मौसमी बीमारियों को हल्के में न लिया जाए और प्रत्येक स्तर पर प्राथमिक तैयारियां पूरी रखी जाएं, ताकि किसी भी संभावित संकट से समय रहते निपटा जा सके। समीक्षा के बाद उन्होंने सीएमएसडी स्टोर का निरीक्षण भी किया और स्टोर प्रबंधन की स्थिति पर संतोष जताया। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल, अपर सीएमओ डॉ. मदन बोनाल, डॉ. ललित भट्ट, डॉ. स्वाति कांडपाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं को सिर्फ कागजों तक सीमित न रखें, बल्कि हर जरूरतमंद तक इनका लाभ समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करें।

Read more

Local News