नवंबर से हल्द्वानी में वर्दी और आई-कार्ड के साथ नजर आएंगे ऑटो चालक

हल्द्वानी। शहर में थ्री-व्हीलर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। परिवहन विभाग ने निर्देश दिए हैं कि नवंबर महीने से हल्द्वानी में सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालक अनिवार्य रूप से वर्दी पहनेंगे और गले में आई-कार्ड लगाएंगे। यह कदम शहर की सड़कों पर यात्री सुरक्षा, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

नवंबर से हल्द्वानी में वर्दी और आई-कार्ड के साथ नजर आएंगे ऑटो चालक
गुरदेव सिंह
आरटीओ प्रवर्तन

आरटीओ परिवहन गुरदेव सिंह ने बताया कि चालकों के दस्तावेजों की पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही आई-कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही, उन्हें वर्दी सिलवाने के लिए भी समय दिया गया है। प्रशासन का यह अभियान न केवल शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेगा, बल्कि सड़कों पर सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित होगा। नवंबर से हल्द्वानी के सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालक वर्दी और आई-कार्ड के साथ नजर आएंगे, जिससे यात्रियों के लिए भी चालक की पहचान करना आसान होगा।

Read more

Local News