हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद बुधवार को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने प्रभावित क्षेत्र का मौका मुआयना किया और स्थानीय लोगों एवं अधिकारियों के साथ बातचीत की। इधर गुरुवार को समय सुबह 11 बजे अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष लालपुरा काठगोदाम राज्य अथिति गृह सर्किट हाउस में बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों से बातचीत करेंगे।






