मुख्यमंत्री को मिलने वाले उपहारों की होगी नीलामी

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिह्नों पर चलने के प्रयास में लगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी तरह एक अभिनव पहल शुरू करने का निश्चय किया है। उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों की अब सार्वजनिक नीलामी होगी। जिससे प्राप्त धनराशि राज्य के जनहितकारी कार्यों में व्यय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने सचिव और गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडेय को बुधवार निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों में उन्हें, जो विभिन्न उपहार मिलते हैं, उनका मूल्यांकन कर, नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई सामान्य व्यक्ति भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है। उल्लेखनीय है कि श्री धामी ने दो दिन पहले ही, लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री को मिलने वाले उपहारों की होगी नीलामी
पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

इससे भावी पीढ़ी में ज्ञान का भंडार बढ़ेगा व दिमाग का भी पोषण होगा। पौधा भेंट करना भी बुके का विकल्प हो सकता है। अब, इसी क्रम में उन्होंने एक और नवीन एवं अभिनव पहल की है। दरअसल, मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य या राज्य से बाहर कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं तो विभिन्न उपहार उन्हें भेंट स्वरूप प्रदान किए जाते हैं। इनमें शॉल, पेंटिंग, विभिन्न प्रकार की आकृतियां भेंट की जाती हैं। अब उन्होंने इस संदर्भ में अपने सचिव श्री पांडेय को निर्देशित किया है कि उन्हें जो भी उपहार कार्यक्रमों में मिलते हैं, उनके मूल्य की गणना कर इनकी नीलामी की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि का इस्तेमाल जनहित के विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने इस हेतु सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है, ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके।

Advertisement

Read more

Local News