नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने बीती 26 सितंबर को कसीनो जुआ का पर्दाफाश किया गया था, इसमें कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है एवं बिना तथ्यों व पुष्टि सूचनाओं के कुछ राजनैतिक लोगों के संलिप्त होने एवं पुलिस द्वारा मामले में ठीक से कार्यवाही न किए जाने सम्बंधित भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने स्पष्ट किया गया है कि मामले में नियमानुसार की गई है। पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं गया है। भविष्य में भी पुलिस द्वारा निष्पक्ष नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी ने सभी सम्भ्रांतजनों से निवेदन किया है कि अनावश्यक रूप से बिना पुष्टि सूचनाओं के जनता में भ्रांतियां न फैलाएं।














