हल्द्वानी। शहर के बीचोबीच बेची जा रही आतिशबाजी को देखते हुए पूर्व में डीएम नैनीताल वंदना ने शहर की कई आतिशबाजी की दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए थे। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रशासन की एक टीम ने आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो दुकानों में आतिशबाजी मिलने पर उन्हें क़ब्ज़े में लेकर नष्ट किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि पूर्व में 11 लोगो के आतिशबाजी के लाइसेंस निरस्त किये गए थे, जिनकी दुकानों का आज निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकान स्वामियों से लिखित में लिया गया है कि वह घनी आबादी के बीचोबीच अपना व्यवसाय नही करेंगे। उन्होंने बताया कि आतिशबाजी को लेकर एक याचिका उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।






