हल्द्वानी/रामनगर। प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर सीएम धामी की दीर्घायु की कामना की। हल्द्वानी में मंदिरों मे पूजा अर्चना और मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। साथ ही इस दिन को “युवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम किये गये जिनमें हल्द्वानी के गुरुनानकपुरा गुरुद्वारे में सुबह 6 बजे दीर्घायु को अरदास, भाजपा कार्यालय में हवन-यज्ञ, महिला मोर्चा द्वारा बेलबाबा मंदिर में भजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम, एमबीपीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर, डीएसबी परिसर नैनीताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व हैडाखान मंदिर हल्द्वानी में हवन-यज्ञ कर सीएम धामी की दीर्घायु की कामना की।
इधर भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर आयोजित हवन पूजन कार्यक्रम में नगर निगम हल्द्वानी के महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सुरेश भट्ट, प्रकाश रावत, अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश हर्बोला, नगर अध्यक्ष प्रताप रैकवाल, और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के दीर्घायु की कामना की।

उधर रामनगर में भाजपा प्रदेश मंत्री व मंडी चेयरमैन राकेश नैनवाल ने कल्पतरु वृक्ष मित्र टीम के साथ मिलकर पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन। वहां नगर अध्यक्ष मदन जोशी, मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, संजय डोरबी, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, जिला उपाध्यक्ष रुचि शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, कल्पतरू अध्यक्ष अतुल, मंडी उपाध्यक्ष मान सिंह रावत, दिनेश मेहरा, किशोरी लाल, नरेन्द्र चैहान, नरेंद्र शर्मा, गणेश रावत, बसंती राणा, मण्डल महामंत्री वीरेन्द्र पाल सिंह रावत, व हेम जोशी आदि रहे।

इधर भाजपा गौलापार मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में नैब (दिव्यांग बच्चों का आवासीय परिसर) बाईपास रोड गौलापार में दिव्यांग बच्चों के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को उपहार देकर उनके माध्यम से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड नई ऊंचाई को छू रहा है। कार्यक्रम में ध्रुव रौतेला ने मुख्यमंत्री की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नवीन भट्ट, कमलनयन जोशी, भुवन आर्या, दिनेश खुल्वे, त्रिलोक नौला, जगदीश नौला, गोविन्द मिश्रा, तारा तिवाड़ी, बालम बिष्ट, बसन्त आर्या, किशोर चुफाल, पान सिंह मेवाड़ी, भावना आर्या, माला आर्या, बसन्त आर्या, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश बेलवाल, नरेन्द्र मेहरा, देवेश सम्मल, कमलेश सम्मल, संदीप मेहरा, कैलाश राज, कैलाश गोस्वामी पूरन नेगी, बहादुर सिंह बिष्ट, चन्दन नैथानी, श्याम धानिक आदि मौजूद रहे।






