हल्द्वानी। डीएम ने सड़कों की दशा को देखते हुए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में ब्रिडकुल, राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत व अन्य पैच वर्क के कार्य के लिए शीघ्र सड़कों पर मशीन, मैनपावर व आवश्यक सामान की उपलब्धता के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि की कालाढूंगी-नैनीताल, ब्रिडकुल की मदकोटा-हल्द्वानी-देवलचैड़ की सड़कों पर चल रहे कार्य में तेजी लाने और कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था को संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता एनएच विजय कुमार को रानीबाग जंक्शन में सुधारीकरण के लिए डीपीआर शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही रानीबाग जंक्शन की दीर्घकालिक उपाय के लिए फारेस्ट क्लेरेंस की पत्रावली तैयार करने और भवाली जंक्शन व धनगढ़ी पुल के तैयार एस्टीमेट का उच्च स्तर पर फॉलो अप करने के निर्देश दिए। डीएम ने तीनों निर्माण दाई संस्थाओं को सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करने के निर्देष दिए। बैठक में लोनिवि के ईई अशोक चौधरी ने बताया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का टेंडर कर कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।






