एसटीएच के 19 एमबीबीएस छात्र आए कोरोना की चपेट में

एसटीएच के 19 एमबीबीएस छात्र आए कोरोना की चपेट में
एसटीएच के 19 एमबीबीएस छात्र आए कोरोना की चपेट में

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक खबर सामने आई है, जहाँ एसटीएच के 19 एमबीबीएस छात्र डॉक्टर कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड प्रसिद्ध चिकित्सालय में शुमार हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित डॉक्टर सुशील तिवारी चिकित्सालय में कार्यरत 19 छात्र एमबीबीएस डॉक्टर कोरोना संक्रमण कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं, जिनको होम आइसोलेटेड कर दिया गया है।

एसटीएच के 19 एमबीबीएस छात्र आए कोरोना की चपेट में

बताया जा रहा है कि आज रविवार 29 अगस्त को चिकित्सालय में कार्यरत छात्र डॉक्टरों व कैंटीन स्टाफ की कोरोना संक्रमण कोविड-19 को देखते हुए रेंडम जांच हो रही थी। इस दौरान चिकित्सकों ने 80 छात्र डॉक्टरों व कैंटीन स्टाफ की कोरोना संक्रमण कोविड-19 की जांच की , जिसमें 19 एमबीबीएस छात्र डॉक्टर कोरोना संक्रमण कोविड-19 से प्रभावित पाए गए, जिनको चिकित्सालय प्रशासन द्वारा होम आइसोलेटेड कर दिया गया है।

आपको बताते चले कि अभी कुछ दिन पूर्व ही 125 एमबीबीएस छात्र डॉक्टरों की कोरोना संक्रमण कोविड-19 की जांच में 8 छात्राएं कोरोना पॉज़िटिव पाई गई थी।

एसटीएच के 19 एमबीबीएस छात्र आए कोरोना की चपेट में

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News