हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। जिसमें दुकान स्वामी के लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया।

बनभूलपुरा पुलिस उपनिरीक्षक सादिक हुसैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने के बराबर में स्थित केजीएन इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आज शनिवार समय रात लगभग 1:15 बजे शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर पाया।

एसआई सादिक हुसैन ने बताया कि दुकान में आग लगने के चलते लाखों के नुकसान की आशंका है। उन्होंने बताया कि आसिफ पुत्र मोहम्मद फईम निवासी वार्ड नं० 31 मोहम्मदी चौक इंदिरानगर हल्द्वानी की यह दुकान है। इस दौरान एसआई सादिक हुसैन, कांस्टेबल बॉबी, कांस्टेबल यासीन, दमकल कर्मी गोपाल राम गिरी, दमकल कर्मी नरेंद्र मेहता सहित अन्य पुलिस एवं दमकल कर्मी मौजूद रहे।






