ब्रेकिंग न्यूज़- डीएम चंपावत के नाम से अनजान व्यक्ति लोगो को कर रहा फ़ोन, पुलिस प्रशासन ने लिया संज्ञान

ब्रेकिंग न्यूज़- डीएम चंपावत के नाम से अनजान व्यक्ति लोगो को कर रहा फ़ोन, पुलिस प्रशासन ने लिया संज्ञान

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/चम्पावत। अभी-अभी एक बड़ा समाचार सामने आया है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति जिलाधिकारी चम्पावत के नाम पर लोगों को मैसेज कर ब्लैकमेल कर रहा है। मामले का खुलासा होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। तो वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

ब्रेकिंग न्यूज़- डीएम चंपावत के नाम से अनजान व्यक्ति लोगो को कर रहा फ़ोन, पुलिस प्रशासन ने लिया संज्ञान

जिलाधिकारी चंपावत विनीत तोमर ने बताया है कि कोई अनजान व्यक्ति मोबाइल नंबर 9713406469 से जिलाधिकारी चम्पावत विनीत तोमर के नाम से मैसेज कर रहा है तथा अपने आपको डीएम बताकर ब्लैक मेल करने एवं पैसे हड़पने को कोशिश कर रहा है। इस संबंध के कई अधिकारियों को मैसेज मिले हैं। वही डीएम विनीत तोमर ने समस्त अधिकारियों एवं जनपदवासियों से कहा है कि वे ऐसे किसी कॉल या मैसेज के झांसे में न आए। यदि उन्हें कोई मैसेज या कॉल करनी होगी तो वह उनके आधिकारिक नंबर से ही की जाएगी। डीएम ने बताया कि इस फ्रॉड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसपी देवेन्द्र पींचा ने कहा कि जल्द ही फ्रॉड व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News