ऑपरेशन कालनेमि में 4000 सत्यापन, 300 से अधिक गिरफ्तार

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के आध्यात्मिक स्वरूप और सामाजिक सौहार्द को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि लगातार बड़ी सफलताएं दर्ज कर रहा है। इस अभियान में अब तक 4000 से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया है, जिसमें 300 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार हो चुके हैं। खास बात यह है कि गिरफ्तार लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है, जो फर्जी पहचान के सहारे यहां रह रहा था। धामी सरकार की यह सख्त कार्रवाई उन तत्वों पर सीधा प्रहार है, जो पहचान छिपाकर सनातन संस्कृति की आड़ में ठगी और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे। हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर समेत कई जिलों में यह अभियान सबसे अधिक असरदार साबित हुआ है।

Advertisement

हरिद्वार में 2301 लोगों का सत्यापन कर 162 गिरफ्तारियां हुईं, देहरादून में 865 सत्यापन पर 113 गिरफ्तारियां हुईं, जबकि उधम सिंह नगर में 167 सत्यापन पर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि देवभूमि की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पहचान छिपाकर धार्मिक भावनाओं से खेलना या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल होना सीधे जेल का रास्ता होगा। यह ऐतिहासिक अभियान न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को सुरक्षित रखने का भी भरोसा दे रहा है।

Read more

Local News