डॉक्टर को धरती का भगवान ऐसे ही नहीं कहा जाता

डॉक्टर को धरती का भगवान ऐसे ही नहीं कहा जाता
डॉक्टर को धरती का भगवान ऐसे ही नहीं कहा जाता
डॉक्टर को धरती का भगवान ऐसे ही नहीं कहा जाता

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के बाल रोग विभाग की मेहनत ने नवजात बच्चे को नयी जिंदगी दी है। डाक्टरों की मेहनत से बच्चा स्वस्थ है और उसका वजन भी बढ़ गया है।

Advertisement

डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में सामान्य प्रसव से जन्मे बच्चे का वजन जन्म के समय मात्र 850 ग्राम था। बच्चे को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते बच्चे को 7 दिन तक वेंटीलेटर में रखना पड़ा। बच्चे को वजन बढ़ाने के लिए कई दिनों तक पेट में नली द्वारा दूध दिया गया, तथा बच्चे को कोई संक्रमण न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा गया।

डॉक्टर को धरती का भगवान ऐसे ही नहीं कहा जाता

बच्चा लगभग डेढ़ माह तक एस0एन0सी0यू0 में भर्ती रहा। एस0एन0सी0यू0 की चिकित्सकीय टीम द्वारा बच्चे की विशेष देखभाल की गई, जिससे बच्चे का वजन भी बढ़ गया, इस तरह का यह पहला केस है कि इतने कम वजन का बच्चा चिकित्सकों की मेहनत से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गया।

बाल रोग विभाग की एशोसिएट प्रोफेसर डा0 रितु रखोलिया के दिशा निर्देशन में में डा0 गुरप्रीत, डा0 स्वाति, डा0 श्रद्वा, सिस्टर रिचा, ममता, अनीता आदि का वच्चे की देखभाल में विशेष योगदान रहा।

डा0 अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल ने बच्चे के स्वस्थ होने पर बाल रोग विभाग की एशोसिएट प्रोफेसर डा0 रितु रखोलिया व एस0एन0सी0यू0 की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कि डाक्टरों की मेहनत बच्चे के लिए नयी जिंदगी लेकर आयी। प्राचार्य डा0 जोशी ने आशा जताई कि चिकित्सक इसी तरह सेवा में जुटे रहेगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News