एसएसपी ने किया अफवाहों का खंडन

हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने उन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि जिसमें कहा गया था कि दिल्ली में आतंकियों द्वारा आईईडी हमला करने की साजिश थी और इसका परीक्षण हल्द्वानी में किया गया था। उन्होंने समाचार पत्रों में तैर रही इस तरह की प्रकाशित खबरों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि ये अफवाह है।

उन्होंने आतंकियों के हल्द्वानी से लिंक की घटनाओं का खंडन करते हुए कहा कि आतंकियों का हल्द्वानी मामले में कोई सच्चाई नहीं है। यह मात्र एक अफवाह तक सीमित है। विदित हो कि हाल ही में कुछ समाचार पत्रों में हल्द्वानी में आतंकी घटनाओं को लेकर खबरें छपी थी। सूत्रों और अखबार के हवाले से चलने वाली खबर में कहा गया था कि दिल्ली में आतंकियो द्वारा आईईडी हमला करने की साजिश थी, जिसका परीक्षण हल्द्वानी में किया गया था।

Read more

Local News