एसएसपी नैनीताल का सख्त रुख, विवेचना में लापरवाही पर दो निलंबित, दो लाइन हाजिर

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार को जनपद के सभी विवेचकों का आदेश कक्ष लेते हुए लंबित विवेचनाओं पर गंभीर नाराजगी जताई और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुमशुदगी मामलों सहित सभी विवेचनाओं को गंभीरता से लेकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

एसएसपी नैनीताल का सख्त रुख, विवेचना में लापरवाही पर दो निलंबित, दो लाइन हाजिर

एसएसपी ने उपनिरीक्षक हरजीत सिंह राणा और अपर उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह को निलंबित करने के साथ उपनिरीक्षक मोहम्मद युनुस व उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि न्यायालयी प्रकरणों में लापरवाही या गवाही के दौरान अनुपस्थित रहने पर भी संबंधित की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश कक्ष में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र समेत जिले के तमाम सीओ और विवेचक मौजूद रहे।

Read more

Local News