संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने चोरगलिया रोड स्थित कैम्प कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान शोएब ने कहा कि विगत 30 दिसंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी आगमन पर समाजवादी पार्टी हल्द्वानी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते जाते समय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।
उन्होंने कहा कि उक्त प्रदर्शन को उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी ने अपने पेज पर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया ऐसा जनता को प्रदर्शित किया। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के विरोध के चलते उक्त पेज से वीडियो को हटा दिया गया। उन्होंने कहा इससे पता चलता है, कि कांग्रेस पार्टी का अपना कोई विज़न नहीं है तथा कांग्रेस पार्टी के जमीन खिसकती जा रही है, इसलिए कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर के उत्तराखंड में चुनाव लड़े, जिससे के भारतीय जनता पार्टी को रोका जा सके।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-01-at-6.22.22-PM-1024x571.jpeg)
वही शोएब ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे में लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना का 44 वर्ष बाद एक बार फिर शिलान्यास किया। जबकि उक्त शिलान्यास इससे पहले 1978 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राम नरेश यादव के द्वारा किया जा चुका है। उक्त योजना में गाजियाबाद तत्कालीन विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी शामिल थे।
शोएब ने कहा कि भाजपा ऐसी राजनैतिक पार्टी हैं, जिसमें कुछ नया विकास-निर्माण नही होता है। उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी सरकार के विकास कार्यो का ही भाजपा ने चरित्र किस्सागोई करना है। भाजपा राजनैतिक शिष्टाचार का अपमान करती हैं, भाजपा सरकार पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यो को अपना बताकर जनता को भ्रमित करने को अपनी उपलब्धि मानती हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)