राहत: आज से शुरू हुआ रानीबाग-भीमताल मार्ग

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीक़ी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी अभी राहत की सामने आई हैं कि यात्रियों को परेशानियों को देखते हुए रानीबाग-भीमताल मार्ग पुनः शुरू कर दिया गया हैं।

Advertisement

आपको बताते चले कि विगत कुछ दिनों पूर्व रानीबाग-भीमताल मार्ग पर बने पुल का कुछ हिस्सा भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था।

राहत: आज से शुरू हुआ रानीबाग-भीमताल मार्ग

जिसके कारण रानीबाग-भीमताल मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को ज्योलिकोट से होकर भीमताल या भवाली जाना पड़ रहा था।

वही थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए रानीबाग – भीमताल मार्ग पर बने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर, आज उसे छोटे वाहनों के लिए शुरू कर दिया गया हैं। जिससे आने – जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े और कुछ राहत मिल सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News