विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी में 23 अक्टूबर से EVM की जांच

  • जिले की 1541 बैलेट यूनिट, 2716 कंट्रोल यूनिट और 2224 VVPAT मशीनों की होगी फर्स्ट लेवल चेकिंग
  • राजनीतिक दलों की मौजूदगी में पूरी होगी प्रक्रिया

हल्द्वानी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत निर्वाचन विभाग ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की जांच की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को हल्द्वानी स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया। जिले में मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताया कि एफएलसी की तैयारियों के लिए वेयरहाउस हॉल खोला गया है। यहां सफाई, एफएलसी टीम के बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियां की जाएंगी। 

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी में 23 अक्टूबर से EVM की जांच

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न कराई जाएगी। एफएलसी के दौरान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के विशेषज्ञ इंजीनियर प्रत्येक मशीन की कार्यक्षमता की जांच करेंगे। जांच में खराब पाई जाने वाली मशीनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। निर्वाचन विभाग के अनुसार इस प्रक्रिया को पूरा करने में करीब 10 से 12 दिन लगने की संभावना है। जिले में उपलब्ध मशीनों में 1541 बैलेट यूनिट (बीयू), 2716 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 2224 वीवीपैट शामिल हैं। संयुक्त निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के साथ भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Read more

Local News