- प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की घोषणा
देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने आगामी चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जारी सूची में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारियों को सौंपी गई है।



विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति को चुनाव से पहले संगठनात्मक व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रभारियों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और चुनाव संबंधी तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
