नवनियुक्त नगर आयुक्त उपाध्याय ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं

नवनियुक्त नगर आयुक्त उपाध्याय ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं
नवनियुक्त नगर आयुक्त उपाध्याय ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। विगत माह नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम चंद्र सिंह मर्तोलिया का स्थानांतरण हो गया था, जिसके चलते नगर निगम अपर नगर आयुक्त गौरव भसीन को नगर आयुक्त का कार्यवाहक का चार्ज दिया गया था।

Advertisement

वही विगत दिनों पूर्व शासन स्तर पर हुए कई आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण में सचिव झील विकास प्राधिकरण नैनीताल पंकज उपाध्याय को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम का दायित्व सौपा गया।

आपको बताते चले कि पंकज उपाध्याय ने इससे पूर्व भी हल्द्वानी के काफी पदों का निर्वाहन कर चुके हैं, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी व एसडीएम हल्द्वानी का पद शामिल हैं।

नवनियुक्त नगर आयुक्त उपाध्याय ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं

इधर आज 10 सितंबर शुक्रवार को हमारे संवाददाता द्वारा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय से उनकी प्राथमिकता के बारे में वार्ता की।

इस दौरान एमएनए उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि मैने नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण करने से पूर्व शहर के काफी पदों का निर्वाहन कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि मुख्य नगर आयुक्त के रूप में यह मेरा पहला अनुभव है तथा मैं नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों व अन्य लोगों से मिलकर नगर निगम से संबंधित परेशानी व जानकारी को समझ रहा हूं।

साथ ही मेरी प्राथमिकता में जनता की परेशानियां सर्वोपरि है, जिनको निदान करने के लिए मैं अपने स्तर से हर संभव प्रयास करने का कोशिश करूंगा।

नवनियुक्त नगर आयुक्त उपाध्याय ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News