एमबीपीजी कॉलेज: पांचवें राउंड में भी आर्यन बेलवाल आगे, बढ़त 163 वोट की

  • निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 553 वोट
  • NSUI के मेहुल शाह को 390 और ABVP के धीरज बिष्ट को 312 वोट

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए पांचवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक के आंकड़ों में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 553 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। NSUI के मेहुल शाह को 390 वोट, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट को 312 वोट मिले हैं।

पांचवें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 163 वोटों का अंतर है। वहीं मेहुल शाह और धीरज बिष्ट के बीच 78 वोटों का अंतर बना हुआ है। एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना लगातार आगे बढ़ रही है। पांच राउंड के आंकड़े सामने आने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर अब अगले राउंड के परिणाम पर टिकी है। अंतिम परिणाम सभी निर्धारित राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Read more

Local News