एमबीपीजी कॉलेज: आठवें राउंड में भी आर्यन बेलवाल आगे, बढ़त 195 वोट की

  • निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 830 वोट
  • NSUI के मेहुल शाह को 635 और ABVP के धीरज बिष्ट को 476 वोट

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। अध्यक्ष पद के लिए आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 830 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 635 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 476 वोट मिले हैं।

आठवें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 195 वोटों का अंतर है। वहीं मेहुल शाह और धीरज बिष्ट के बीच 159 वोटों का अंतर बना हुआ है।एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना लगातार आगे बढ़ रही है। आठ राउंड के आंकड़े सामने आने के बाद प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर अब अगले राउंड पर टिकी है। अंतिम परिणाम सभी निर्धारित राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Read more

Local News