किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला आईटीबीपी जवान गिरफ्तार

किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला आईटीबीपी जवान गिरफ्तार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/ पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने चलती टाटा सूमो वाहन में किशोरी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान को गिरफ्तार किया है। हरियाणा निवासी जवान अवकाश पर अपने घर जा रहा था। श्रीनगर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि जोशीमठ में तैनात जवान बलवंत सिंह, मूल निवासी ग्राम रुड़की मानक, तबरा, पंचकुला (हरियाणा) अपनी कम्पनी से अवकाश लेकर अपने घर जाने के लिये सवारी वाहन टाटा सूमो में सवार हुआ। सूमो में पहले से बैठी एक किशोरी से रास्ते में उसने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत कीं। जब वाहन श्रीनगर पहुंचा तो वहां मौजूद महिला पुलिस से किशोरी ने इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत पर, आरोपी जवान को गिरफ्तार कर, विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News