छह साल के लिए भाजपा से निकाले गए हरक सिंह रावत, अपने अन्य कई साथियों के साथ आज ले सकते हैं कांग्रेस की सदस्यता

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को छह वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने देर रात जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासनहीनता के कारण डॉ. रावत पार्टी से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Advertisement

छह साल के लिए भाजपा से निकाले गए हरक सिंह रावत, अपने अन्य कई साथियों के साथ आज ले सकते हैं कांग्रेस की सदस्यता

उल्लेखनीय है कि रावत पूर्व में कई बार दल बदल करने के साथ ही, प्रायः विवादित बयानवाजी करते रहे हैं। वर्ष 2016 में काँग्रेस सरकार में भी मंत्री रहते हुये उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री और सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सरकार को गिरा दिया था। इसके बाद, 09 विधायकों के साथ भाजपा में चले गये। वर्ष 2017 में रैज्य की भाजपा सरकार में भी इन्हें मंत्री बनाया गया। यहां भी कई बार उनपर हठधर्मी के आरोप लगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरक सिंह रावत आज दिल्ली में कई भाजपा विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ ले सकते हैं, कांग्रेस की सदस्यता।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News