धामी ने किया आगन्तुकों से भेंट एवं मुलाकात की समय सारणी निर्धारित

धामी ने किया आगन्तुकों से भेंट एवं मुलाकात की समय सारणी निर्धारित

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनहित में आगन्तुकों की सुविधा के लिये बुधवार को अपनी समय सारणी का निर्धारण कर दिया। सीएम धामी सोमवार एवं मंगलवार को पूर्वाहन 09 से 09:30 तथा सांय 06 बजे से 07 बजे तक सांसद एवं मन्त्रिगणों से भेंट करेंगे। जबकि वह बुधवार एवं गुरुवार को पूर्वाहन 9:00 से 10:00 तक तथा सांय 6:00 से 7:00 तक विधायक एवं पूर्व विधायक गणों से भेंट करेंगे। मंगलवार एवं शुक्रवार को मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारियों से सचिवालय में बैठक अथवा शासकीय कार्य के उपरांत भेंट कर सकेंगे।

धामी ने किया आगन्तुकों से भेंट एवं मुलाकात की समय सारणी निर्धारित

मुख्यमंत्री के कार्यालय द्वारा आज जारी इस समय सारिणी के अनुसार, शनिवार एवं रविवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यालय में मुख्यमंत्री की उपलब्धता पर पूर्वाहन 9:00 से 10:00 तक तथा सांय 6:00 से 7:00 तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनता मिलन कार्यक्रम प्रतिदिन मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर पूर्वान्ह अथवा अपराहन में आयोजित होंगे। इसके लिए दूरभाष नंबर 0135-2750033 पर प्रतिदिन अनुरोध नोट किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित समय एवं स्थान से अनुरोधकर्ता को यथा समय अवगत कराया जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उपरोक्त समय-सारणी के इतर मुख्यमंत्री से मिलने हेतु अनुरोध करने वाले महानुभावों की निर्धारित प्रक्रियानुसार समय लेकर ही भेंटवार्ता सुनिश्चित करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से भेंटवार्ता हेतु आने वाले महानुभावों से अनुरोध रहेगा कि वे उपहार और पुष्पगुच्छ लेकर न आये। बहुत आवश्यक हो तो पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक पुष्प अथवा पौधा लेकर आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था प्रदेशहित, जनहित और आगन्तुकों की सुविधा हेतु बनायी गयी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News