![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/Screenshot_2022_0417_191931-589x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220410-WA0005-934x1024.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/बागेश्वर। उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बागेश्वर घूमने गये एक युवक की रविवार को बैजनाथ झील में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना से परिजनों को अवगत करा दिया गया है।
बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के कुछ युवक बैजनाथ घूमने आये थे। इसी दौरान सभी बैजनाथ झील में नहाने लगे। इनमें से अल्मोड़ा के सील गांव निवासी तुषार (21) यकायक गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा।
युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गये। युवक को बाहर निकाला गया और स्थानीय अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)