- वार्ड-36 में एडीबी करा रहा सड़क निर्माण
- वार्ड-48 में बल्यूटिया की गली में भी काम जारी
हल्द्वानी। शहर के वार्डों में सड़क निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। वार्ड नंबर 36, दमुवाढूंगा के गोकुल नगर में एडीबी (ADB) की ओर से कराया जा रहा सीसी सड़क निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़क की समस्या से राहत मिल सकेगी।

इसके अलावा वार्ड नंबर 48 में बल्यूटिया की गली में एम-30 श्रेणी के कंक्रीट कार्य की प्रक्रिया जारी है। वहीं, मुकुल बल्यूटिया की गली में पीक्यूसी (PQC) सड़क निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों के आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
