खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के थल में शुक्रवार देर रात को एक कैंटर वाहन के खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गयी।

पिथौरागढ़ पुलिस के अनुसार दुर्घटना पिथौरागढ़-बूंगाछीना सड़क पर घटी है। रिड गांव के प्रधान की ओर से दुर्घटना की सूचना पुलिस को उपलब्ध करायी गयी। इसके बाद थल, जाजरदेवल व राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीम टीमों को मौके के लिये रवाना किया गया।

थल के थाना प्रभारी हीरा सिंह डांगी ने बताया कि कैंटर वाहन के चालक त्रिभुवन जोशी निवासी मेलापानी को रात के अंधेरे में बमुश्किल खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।

खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News