कैबिनेट मंत्री भगत ने बिजली के पोल से खोली अपनी सरकार की पोलः बल्यूटिया

कैबिनेट मंत्री भगत ने बिजली के पोल से खोली अपनी सरकार की पोलः बल्यूटिया
कैबिनेट मंत्री भगत ने बिजली के पोल से खोली अपनी सरकार की पोलः बल्यूटिया

संवाददाता- अरकम सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का कहना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार कितना अच्छा काम कर रही है, इसकी पोल खुद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सरकार के खिलाफ धरने में बैठकर खोल दी है। साढ़े 4 सालों में तीन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी यह सरकार ठीक से नहीं चल पा रही है।

Advertisement

यह प्रदेश की जनता का दुर्भाग्य है कि प्रदेश सरकार बिजली के पोल तक नहीं लगा पा रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण खुद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने धरने में बैठ कर दे दिया है। इसका अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है कि जब एक कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं लग रहे हैं तो बाकी प्रदेश के क्या हालात हो रहे होंगे।

कैबिनेट मंत्री भगत ने बिजली के पोल से खोली अपनी सरकार की पोलः बल्यूटिया
कैबिनेट मंत्री भगत ने बिजली के पोल से खोली अपनी सरकार की पोलः बल्यूटिया

इससे साफ जाहिर हो गया कि भाजपा सरकार की अफसरशाही पर कोई लगाम नहीं है। चाहे मुख्यमंत्री हों या कैबिनेट मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में भी विकास कार्य कराने में असफल साबित हुए हैं। बाकी दूसरी जगहों में जनता को पूछने वाला कोई नहीं है।

बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा ने इन साढ़े 4 सालों में प्रदेश की जनता को सिर्फ गुमराह किया है। अब भाजपा के मुख्यमंत्री और मंत्री आगामी विधानसभा चुनाव की रिहर्सल में लग गए हैं। बल्यूटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 दिनी अपने नैनीताल दौरे के दौरान करोड़ों की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास और कोरी घोषणाएं कर गए। जबकि हल्द्वानी में बहुप्रतीक्षित आईएसबीटी और रिंग रोड जैसी अन्य योजनाएं ठंडे बस्ते पर डाली गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब भाजपा को देगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News