![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220118-WA0044-1-818x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-1-2.jpeg)
संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुःखद समाचार सामने आया है, जहां थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत चोरगलिया रोड पर एक अज्ञात वाहन के द्वारा एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4-1024x758.jpeg)
थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 8 बजे एक अज्ञात वाहन के द्वारा रेलवे फाटक बनभूलपुरा के समीप बबलू खान उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी गफूर बस्ती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जिसे उनके परिजनों द्वारा घायल अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उपरोक्त बबलू खान की मृत्यु हो गई हैं। साथ ही मौके से अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हैं।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)