रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर में बने सिडकुल में स्थित ब्रिटानिया की फैक्ट्री में बीती देर रात अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। जिसमे कंपनी को करोड़ों का नुकसान होने की संभावना है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मुश्क़त के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस शनिवार को रात के समय रुद्रपुर के सिडकुल में बनी ब्रिटानिया कंपनी की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी प्रशासन के अधिकारियों को दी गई।
घटना की सूचना मिलने पर पहुँचे दमकल विभाग समय रहते आग पर काबू पाने में जुट गया। आपको बता दें कि कड़ी मुश्क़त के बाद 8 दमकल विभाग के वाहनों व 5 कंपनी के फायर टेंडर के जरिये आग पर काबू पाया गया। इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। तथा आग से हुए नुकसान का कंपनी के अधिकारी आंकलन कर रहे है। वही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जिलाधिकारी युगल पंत ऊधम सिंह नगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर डॉ0 मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, तहसीलदार नीतू डागर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, फायर स्टेशन आफिसर सिडकुल ईशम सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद थे।