![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/Screenshot_2022_0419_180641-587x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/f32856f02ad0edfb46aa5abc2601e82b76606c2268211269b5094314f49071a9.0-935x1024.webp)
संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुःखद समाचार समाने आया है, जहाँ टीपी नगर चौकी क्षेत्रान्तर्गत एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार विगत रात्रि चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक वृद्ध व्यक्ति का शव चांदनी घुडदौडा रामपुर रोड में मिला है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही शव की अभी तक कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके चलते शव को मोर्चरी में रखा गया। साथ ही शव की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220420-WA0006-473x1024.jpg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)