![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/Screenshot_2022_0429_195704.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220427-WA0007-875x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220427-WA0009-871x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220501-WA0009-1024x1024.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/भावली। अभी-अभी एक बड़ा समाचार सामने आया है, जहां कोतवाली भवाली की चौकी खैरना में सूचना मिली कि चौकी खैरना के आस-पास जंगलों में धधकती आग रिहायशी इलाके तक पहुंच चुकी है, इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए नवनियुक्त चौकी प्रभारी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर स्वयं की परवाह न करते हुए जान पर खेलकर संतोष कुमार व मोहन राम के मकान व इंटर कॉलेज खैरना को भीषण अग्निकांड से जलने से बचाया गया। वही स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही में 10-12 लोग व 06 मवेशियों को भी दुर्घटनास्थल से सुरक्षित जगह पहुंचाकर जलने से बचाया गया। स्थानीय पुलिस के इस सराहनीय कार्य की लोगों द्वारा खूब प्रशंसा की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, कां0 शंकर नेगी, कां0 प्रयाग जोशी, कां0 हर्षवर्धन, कां0 राजेंद्र गोस्वामी शामिल रहे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220502-WA0005.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220502-WA0008.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220502-WA0006.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220502-WA0009.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220425-WA0033-639x1024.jpg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)