हल्द्वानी में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन चोरों समेत मैकेनिक गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

  • हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल में करते थे चोरी
  • मैकेनिक काटकर बेचता था बाइकों के पार्ट्स
  • पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन कथित वाहन चोरों और चोरी की बाइक खरीदने वाले एक मैकेनिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह हल्द्वानी, काठगोदाम और भीमताल क्षेत्र से बाइक चोरी कर मैकेनिक को बेचता था, जिसके बाद चोरी के वाहनों को बेचने या उनके पार्ट्स अलग कर खपाने का काम किया जाता था। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर 5 नवंबर को गौला बाईपास रोड से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हल्द्वानी में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन चोरों समेत मैकेनिक गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

पकड़े गए आरोपियों की पहचान करन पाठक, योगेश कुमार आर्या, दीपक शर्मा और विजय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विजय पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर प्रो और पल्सर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे बाइक चोरी कर विजय को बेचते थे और वह उन्हें आगे बेचने के साथ उनके पार्ट्स काटकर भी खपाता था। पुलिस के अनुसार, बरामद बाइकें बनभूलपुरा, मुखानी, काठगोदाम, हल्द्वानी और भीमताल क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं।

Advertisement

एसएसपी नैनीताल ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Read more

Local News